अमरोहा, जुलाई 17 -- तहसील मुख्यालय के नजदीक स्थित ताहरपुर गांव में अवैध तरीके से टीले की भूमि पर पट्टे किए गए थे। भूमि की श्रेणी बदलकर यह खेल किया गया। इन पट्टों के निरस्तीकरण की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पट्टा आवंटन में गड़बड़ी की शिकायतों पर गत दिनों डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने तहसील के एसडीएम की अध्यक्षता में राजस्व, चकबंदी व वन विभाग के अधिकारियों की टीम का गठन किया था। 15 दिन में टीम को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। टीम की पकड़ में आया है कि ताहरपुर गांव में टीले की भूमि के अवैध तरीके से पट्टे कर दिए गए। इसके लिए भूमि की श्रेणी भी बदल दी गई। बताया जा रहा है कि 35 पट्टे अवैध तरीके से किया जाना पकड़ में आया है। इन पट्टों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। उधर...