बरेली, मार्च 27 -- नवाबगंज।कब्रिस्तान में खड़े हरे-भरे पेड़ों को एक लकड़ी ठेकेदार ने वन विभाग और ग्राम प्रधान से साठ गांठ कर काट डाला। गुरुवार को तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम ने वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। टीम को 50 हरे भरे पेड़ों की जड़े मिली हैं। राजस्व टीम अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।जय नगर गांव के कब्रिस्तान में शीशम, जामुन, गूलर, आम और नीम के 50 कीमती पेड़ खड़े थे। तीन दिन पूर्व एक लकड़ी ठेकेदार बिना किसी अनुमति के वन विभाग और ग्राम प्रधान से साठगांठ कर इन पेड़ काट ले गए। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने राजस्व टीम को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को कानून गो श्याम सुंदर गुप्ता, वन कर्मी अकबर अली ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच में टीम को मौके पर 50 पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.