प्रयागराज, जनवरी 23 -- नवाबगंज, हिन्दुस्ता संवाद। थाना नवाबगंज की पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट का अवैध इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब आठ महीने से कंप्यूटर सेंटर की आड़ में यह अवैध धंधा चल रहा था। हालांकि, गिरोह का सरगना फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने छापेमारी में आधार कार्ड बनाने के उपकरणों सहित बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मिलिट्री इंटेलिजेंस से नवाबगंज कस्बा में बायोमीट्रिक अंगूठे की छाप का गलत इस्तेमाल कर गैरकानूनी ढंग से आधार कार्ड बनाने और लोगों से मोटी रकम वसूलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को दहियांवा रोड स्थित विद्या कंप्यूटर सेंटर में छापेमारी कर अनीश कुमार पटेल निवास...