नोएडा, मार्च 7 -- दादरी, संवाददाता। कटहेरा गांव में शाहबेरी की तरह अवैध तरीके से ऊंची इमारतें बनाने का आरोप लगा है। ग्रेटर नोएडा के सहायक प्रबंधक ने इस मामले में 17 कॉलोनाइजर के खिलाफ दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रेटर नोएडा के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार के मुताबिक कटहेरा गांव के खसरा संख्या-80 और 84 में अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। यह प्राधिकरण के नियमों का उल्लघंन है और अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है। अवैध निर्माण की वजह से यहां भी शाहबेरी जैसी घटना हो सकती है। एनजीटी ने अवैध निर्माण रुकवाने के लिए प्राधिकरण को आदेश दिया था। आरोप है कि कई बार प्राधिकरण के वर्क सर्किल और फील्ड स्टाफ द्वारा काम रुकवाया जा चुका है। इस दौरान अवैध निर्माण करने वालों ने फील्ड स्टाफ के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.