अवैध तमंचों की खरीद फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को जेल
मेरठ, जून 23 -- मेरठ-बागपत चौराहे के पास जानी थाना पुलिस ने अवैध तमंचों व कारतूस का खरीद फरोख्त का धंधा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों की निशानदेही पर तीन तमंचे व तीन जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। मंगलवार को जानी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेरठ-बागपत चौराहे स्थित शिक्षण संस्थान की पीछे वाली गली में दबिश देकर अवैध तमंचों, कारतूस बेचने व खरीदने का धंधा करने वाले जुबैर पुत्र अखलाक और आदिल पुत्र नईम निवासीगण खड़ौली कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जानी थाने लाकर की गई पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने चार तमंचे थाना लिसाड़ी गेट से एक अनजान राह चलते व्यक्ति से 3500 रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से खरीदे थे और 5000 प्रति तमंचे के हिसाब से कालेज के छात्रों व राह चलते युवकों को बैचना चाह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.