अवैध तमंचे से फायर कर दादा पोते को घायल करने वाला गिरफ्तार
काशीपुर, जून 12 -- बाजपुर, संवाददाता। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दादा-पोते पर फायर झोंक कर घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है। गोबरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि नौ जून की शाम उनके पड़ोसी गोपाल सिंह ने तमंचा से उनकी ओर फायर किया था। इससे उनके पिता लद्दाराम और भतीजा रिंकू छर्रें लगाने से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं एसएसपी ने आरोपी गिरफ्तार को विशेष टीम का गठन किया। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बन्नाखेड़ा बल्ली बैरियर के पास से आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.