उन्नाव, दिसम्बर 9 -- अचलगंज। करीब पखवाड़ा पूर्व फेसबुक पर अवैध तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड कर सुर्खियों में आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बदरका चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि बदरका निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ दद्दू पर सोशल मीडिया पर असलहे की प्रदर्शनी का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई तेज की गई थी। चौकी पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...