अवैध तमंचे व कारतूस समेत हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
सहारनपुर, मई 28 -- सरसावा। पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गांव डूमवाला मार्ग स्थित आम के बाग के पास से रितिक उर्फ रवि उर्फ ऋतिक पुत्र राजीव उर्फ मोल्हू निवासी ग्राम सलूनी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस पार्टी पर फायरिंग के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.