रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 315 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में पूर्व में गोलीकांड में हत्या के प्रयास का भी किया खुलासा किया है। बीते मंगलवार की रात उपनिरीक्षक अकरम अहमद टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जस्सी उर्फ हिमांशु कश्यप नाम के युवक रिद्धि-सिद्धि फैक्ट्री के पास संदिग्ध हालत में खड़ा है। मुखबिर ने उसके पास अवैध हथियार होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिछले वर्ष सितंबर में अपने साथी के साथ मिलकर बगवाड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर इसी तमंचे से फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी पर ...