गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, लक्ष्य रिसॉर्ट के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।गिरफ्तार युवक की पहचान बरगदही निवासी प्रवीन उर्फ दीपू मिश्रा पुत्र वशिष्ठ मिश्रा के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...