अवैध तमंचे के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी, जून 12 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बीते गुरुवार को मुखानी थाने की आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पूरनपुर मोड़ से दूध डेयरी के पास जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान 40 वर्षीय वीरपाल यादव पुत्र रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कन्हा विहार मुखानी, हल्द्वानी में रह रहा था। वह मूलरूप से नवाबगंज बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी वीरपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.