अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- थाना मैलानी की संसारपुर चौकी पुलिस ने थाना पुवायां के कोंप निवासी एक व्यक्ति को 315 बोर तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास जामा तलाशी में 315 बोर तमंचे के अलावा 1 जिंदा कारतूस भी बरामद हुई। संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार पुत्र भगवान शरण भीखमपुर गांव से बोझिया गांव की तरफ 315 बोर का तमंचा लगाए किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। तत्काल ही उन्होंने अपने हमराही आरक्षी सौरभ कुमार, आरक्षी दिनेश कुमार के साथ घेराबंदी कर सुशील कुमार को भीखमपुर रोड पर बरमबाबा स्थान के पास पकड़ लिया। जामा तलाशी में सुशील कुमार के पास 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.