अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
शामली, जून 25 -- थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी कदरगढ़ प्रभारी अजय पाल सिंह को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गौसगढ़ जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनुज पुत्र रामगोपाल उम्र 28 वर्ष निवासी नौजली, थाना भवन बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.