औरैया, फरवरी 21 -- फफूंद, संवाददाता। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फफूंद थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाता स्टेशन रोड ओवरब्रिज के पास से शिवम पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम धर्मपुर जौहर अली थाना फफूंद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फफूंद में मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार और रघुवीर सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.