अवैध तमंचा बरामदगी के मामले में युवक बरी
नैनीताल, जुलाई 22 -- नैनीताल, संवाददाता। बेतालघाट थाना पुलिस की ओर से अवैध तमंचा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार धनियाकोट निवासी दीपक सिंह जलाल को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। यह मामला 27 नवंबर 2024 का है, जब घेरोली पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा बरामद करने का दावा करते हुए उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।न्यायिक मजिस्ट्रेट उर्वशी रावत की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस की जांच और साक्ष्यों में कई गंभीर खामियां सामने आईं। कोर्ट ने पाया कि घटनास्थल के पास दुकानें और लोगों की आवाजाही होने के बावजूद पुलिस ने किसी भी स्वतंत्र व्यक्ति को गवाह नहीं बनाया। इसके अलावा, पुलिस ने गिरफ्तारी का समय शाम 5:45 बजे दर्शाया था, जबकि उनकी ओर से पेश वीडियो रिकॉर्डिंग में पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.