बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से देशी तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो शकील उर्फ मुजम्मिल पुत्र जमील अहमद निवासी दरगाह शरीफ निकट पूर्वी गेट, साहिल उर्फ जानू पुत्र सगीर अहमद निवासी दरगाह शरीफ पूर्वी गेट शामिल है। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...