संभल, मई 16 -- असमोली थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ रहीस निवासी तगाला हाल निवासी मानपुर थाना डिलारी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक रोहित मलिक ने बताया कि आरोपी रहीस को नरैठा मोहम्मदपुर में जूनियर हाईस्कूल के अंदर कमरे से गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वहीं हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने अलमदार निवासी मोहल्ला सराय फारूख अगवानपुर सिविल लाईंस मुरादाबाद को कर्बला रोड पर दादा ख्वास खां वली सिरसी से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...