सीतापुर, अप्रैल 14 -- सीतापुर। मछरेहटा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शातिर हिस्ट्रीशीटर आरोपी सुनील सिंह को राठौरपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सुनील सिंह थाना मछरेहटा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे करीब 11 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...