सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के थाना शोहरतगढ़ अंतर्गत जुगडीहवा स्थित किसान ब्रिक फील्ड पर शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बस्ती के अधिशासी अभियंता नीतीश कुमार समदर्शी व प्रसार कुमार पांडेय ने तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव व उप निरीक्षक अवधेश पांडेय के साथ पहुंचे। ईंट भट्ठे पर लगी आग को फायर ब्रिगेड से बुझवा दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बस्ती के अधिशासी अभियंता नीतीश कुमार समदर्शी ने बताया कि पिछले दिनों भटठे के संचालक प्रतिनिधि को नोटिस देते हुए बताया गया था कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक के विपरीत उद्योग का संचालन किया जा रहा है। टीम ने निरीक्षण के बाद मानक विपरीत संचालन पाए जाने पर भट्ठे के संचालन को बंद करने की कार्रवाई की गयी थी। टीम के जाने के बाद भट्ठा फिर से संचालि...