मोतिहारी, मार्च 14 -- मोतिहारी, हिप्र.। एसडीओ सदर निशांत सिहारा व सहायक निदेशक (शष्य) शशि कुमार गुप्ता ने शनिवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बाजार समिति के मुख्य द्वार पर ट्रक खड़ा कर व्यवसाय किया जा रहा था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत उसे वहां से हटाया गया। भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बाजार समिति के अंदर धर्म कांटा के बगल में व्यवसाय कर रहे व्यवसायी को वहां व्यवसाय नहीं करने का आदेश दिया गया। जांच के क्रम में ग़ैर लाइसेंसधारी विजय राय, जो अपने व्यवसाय स्थान से नदारद थे। वहां से पच्चीस बोरी प्याज ज़ब्त किया गया। एसडीओ ने निर्देश दिया कि सभी व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान में लाइसेंस रखना सुनिश्चित करेंगे एवं जो भी व्यवसायी अवैध तरीक़े से बाजार स...