वाराणसी, जून 24 -- ​वाराणसी। अतिक्रमण और अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई करने गई नगर निगम की टीम पर हमले के आरोप में सिगरा थाने में बुधवार को केस दर्ज किया गया है। घटना सोमवार को महमूरगंज के अन्नपूर्णानगर में हुई थी। तहरीर में जानलेवा हमला के साथ गाली-गलौज और पथराव का भी आरोप लगाया गया है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने तहरीर में बताया कि फार्मासिस्ट अमरनाथ द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक सिद्धार्थ दुबे, प्रवर्तन दल और पशुबंदी कर्मचारी की टीम अन्नपूर्णा नगर पहुंची थी। वहां पहले से मौजूद सूरज नामक व्यक्ति और उसके साथ 4-5 अन्य पुरुषों एवं महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। नगरनिगम कर्मियों से हाथापाई और गाली-गलौज किया गया। सड़क पर खुले में टहल रहे पशुओं को जब टीम पकड़कर ले जाने लगी तो पशुपालक के पुत्र ने जबरन छुड़ाने का प्रयास किया। ...