नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल। शहर में लंबे समय से संचालित हो रही अवैध टैक्सियों और रेंटल बाइकों के खिलाफ मंगलवार को परिवहन विभाग ने पुलिस ने अभियान चलाकर 219 वाहनों का चालान किया।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरविंद पांडे के नेतृत्व में छह टीमों का गठन कर शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 53 रेंटल बाइक, 90 टैक्सी, मैक्सी कैब और 25 मालवाहन वाहनों समेत कुल 219 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 10 वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया, जबकि 49 वाहनों के परमिट संबंधी मामलों में भी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.