मुजफ्फरपुर, जून 1 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने सोमवार को मोतीझील कटही पुल के पास गली में चल रहे अवैध जुआ व लॉटरी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में मौके से एक को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य भाग निकले।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोतीझील कटही पुल के पास जुआ और अवैध लॉटरी का संचालन कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। तीन लोग भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने एक को पकड़ लिया। पकड़े गया प्रमोद कुमार इस्लामपुर का रहने वाला है। तलाशी में उसके पास से 1900 रुपये नकद और एक मोबाइल मिला। यह भी पढ़ें- अवैध जुआ व लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, एक धराया इसके अलावा जुआ और लॉटरी वाले स्थान की जांच में पुलिस को तीन पीस कूपन नंबर बुक, 4 थिन मार्कर, 5 प्लास्टिक का लाटरी नंबर चार्ट, 6 कलम और 30 चै...