रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची मेयर रोशनी खलखो ने सोमवार को गर्मी के मद्देनजर शहर में स्वच्छ व निर्बाध जलापूर्ति को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मेयर ने कई निर्देश दिए। इसमें शहर में सभी अवैध जल कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से काटने, एचवाईडीटी एवं मिनी एचवाईडीटी से निजी कार्यों के लिए गए अवैध कनेक्शनों को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया। अवैध रूप से मोटर का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा। मेयर ने कहा कि राइजिंग पाइपलाइन से लिए गए अवैध कनेक्शनों को तत्काल हटाएं, अन्यथा निगम के धावा दल की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जलापूर्ति शाखा के साथ पीएचईडी व जुडको के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वहीं, मेयर ने आगे कहा कि जिन वार्डों में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछी है, वहां जुडको के पदाधिकारी संबंधित वार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.