अवैध जमाबंदी निरस्त करने के लिए डीसी को आवेदन
गिरडीह, जून 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के ताराटांड़ पंचायत के कर्णपुरा गांव के ग्रामीणों ने गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव को आवेदन देकर खास गैरमजरुआ जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने पर रोक लगाने एंव अवैध जमाबंदी को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, भूमि सुधार उप समाहर्ता गिरिडीह, अंचलाधिकारी गांडेय को भी दी है। गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देने के बाद ग्रामीण जेबीकेएसएस के केंद्रीय सचिव यमुना मंडल एवं संगठन महासचिव सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में अंचल अधिकारी मोहम्मद हुसैन से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। गांडेय सीओ से मिलने पंडरी मुखिया केशर मुर्मू, लिखो यादव, बीरबल राणा, परमेश्वर राणा, अशोक राणा, खीरु महतो, तेजो राणा, भोला राणा, पवन यादव, अर्जुन यादव सहित कई अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.