गिरडीह, जून 18 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध जमाबंदी कायम कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कचनपुर निवासी जमुना साव ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) बगोदर-सरिया को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा कथित अवैध जमाबंदी को निरस्त करने की मांग की है। आवेदन में जमुना साव ने बताया है कि मौजा कचनपुर में 12 डिसमिल भूमि उनके पूर्वज मानिक तेली के नाम दर्ज है। वे उसके वैध रैयत और उत्तराधिकारी हैं। जमुना साव का आरोप है कि उनके एक पड़ोसी ने उस जमीन पर नई जमाबंदी कायम करा ली है, जो पूरी तरह अवैध है। यह भी पढ़ें- फर्जी म्यूटेशन कर जमीन हड़पने के मामले में कई लोग जांच रडार पर पीड़ित ने एसडीएम से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...