सीवान, फरवरी 11 -- डीएम ने सीओ पंकज कुमार को मंदिर की जमीन पर चल रही अवैध जमाबंदी रद्द कराने की अनुशंसा अपर समाहर्ता को देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्रनाथ की पावन भूमि की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। मंदिर परिसर और आसपास से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गोताखोर, नाव, बैरिकेडिंग और वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...