लातेहार, मार्च 19 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सीओ लवकेश सिंह और पुलिस ने मंगलवार को देर शाम संयुक्त रूप से छापामारी कर अवैध छरी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस टीम को देख कर ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उक्त अवैध छरी लदे ट्रैक्टर को थाना ले आयी । आगे की कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रैक्टर के चालक, मालिक और अन्य के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मुर्गीडीह से अवैध छरी लोड कर ट्रैक्टर से बरवाडीह की तरफ लाने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सीओ और पुलिस ने बिना देर किए मुर्गीडीह के पास जब छापामारी की तो उस समय अवैध छरी लदे ट्रैक्टर आ गया। बिना देर किए उसे जब्त करने की कार्रवाई की गई। किस धंधेबाज के पास से उक्त अवैध छरी ट्रैक्टर पर लोड कर लाया जा रहा था, पुलिस उस धंधेबाज के बारे में पता लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.