लातेहार, मार्च 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में अवैध ढंग से छरी की बिक्री होने के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। विभागीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। डीएमओ मो0 नदीम सफी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना चालान रसीद के छरी की बिक्री होने के मामले को संज्ञान में लिया गया है। जिले से टीम भेज कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नही होने पर असंतोष भी प्रकट किया है। बता दे कि बरवाडीह में बाहर से छरी मंगा कर उसे स्टॉक किया जाता है। इसके बाद बिना कोई चालान रसीद के अवैध ढंग से उसकी बिक्री कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मामले को डीएमओ ने गम्भीरता से लिया है और उन्होने धंधेबाजों के खिलाफ बहुत जल्द कार्रवाई करने का संकेत दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...