अवैध चुलाई शराब का किया गया विनष्टीकरण
औरंगाबाद, मई 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर उत्पाद थाना की टीम ने ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव एवं तेजपुरा सोन नदी इलाके में छापेमारी कर 840 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर विनष्टीकरण किया। कार्रवाई एसआई संतोष कुमार एवं शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने सोन नदी किनारे विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखी गई अवैध चुलाई शराब को बरामद किया गया। बताया कि बरामद शराब अज्ञात कारोबारियों द्वारा तैयार कर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान कारोबारियों की पहचान नहीं हो सकी।उत्पाद विभाग ने बरामद 840 लीटर अवैध चुलाई शराब को मौके पर ही विनष्टीकरण कर दिया। यह भी पढ़ें- उखई गांव में 500 लीटर शराब बरामद व नौ भट्ठियां विनष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.