बगहा, मई 16 -- मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना के नरकटिया गांव में अवैध रूप से संचालित चिरान मशीन को वन विभाग और पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने शनिवार को जब्त किया है । रामनगर वन क्षेत्र के फॉरेस्टर विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए चिरान मशीन को उखाड़ कर जब्त किया गया है। उसे वन विभाग कार्यालय में ले जाया जायेगा।इस मामले में संचालक पर कार्रवाई होगी।रेंजर ने बताया कि अवैध तरीके से चलने वाले चिरान मशीन संचालक पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में वनपाल आशीष कुमार, विक्की कुमार आदि शामिल रहे।उल्लेखनीय है कि पुरूषोत्तमपुर,इनरवा और मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में अवैध तरीके से चिरान मशीन चलाये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...