रामगढ़, जुलाई 14 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ रामगढ़ माइनिंग विभाग ने मंगलवार अहले सुबह कार्रवाई करते हुए चिप्स लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए बरकाकाना ओपी के सुपुर्द कर दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक आवश्यक माइनिंग चालान एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। माइनिंग विभाग ने वाहन मालिक पर नियमानुसार जुर्माना लगाया है तथा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेज खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा...