रुडकी, फरवरी 28 -- पुलिस ने गश्त के दौरान चोली शहाबुद्दीनपुर गांव के पास से एक युवक को अवैध चाकू के साथ दबोचा है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुश शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की निगरानी कर रही थी। प्राचीन शिव मंदिर के पास पुलिस को देख एक युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुनासिब निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...