अवैध घुसपैठ पर किशनगंज कोर्ट का चला हंटर, बिना वीजा रह रहे अमेरिकी नागरिक को ढाई साल की जेल; भारी जुर्माना
किशनगंज, मई 31 -- Bihar News Today: बिहार के किशनगंज जिले से एक बेहद चौंकाने वाला कानूनी फैसला सामने आया है। यहां की एक स्थानीय अदालत ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे एक अमेरिकी नागरिक को दोषी पाते हुए ढाई साल की कारावास की सजा सुनाई है। देश की सुरक्षा और विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवास को लेकर कोर्ट ने इस मामले में बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। सजा के साथ-साथ विदेशी नागरिक पर आर्थिक जुर्माना भी ठोंका गया है।अपर जिला एवं सत्र कोर्ट ने सुनाया फैसला यह फैसला किशनगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह द्वितीय की अदालत ने शनिवार को सुनाया। अदालत ने अमेरिकी नागरिक को बिना किसी वैध कागजात और वीजा के भारतीय सीमा के भीतर रहने का पूरी तरह दोषी पाया। कोर्ट ने दोषी पर ढाई साल की जेल की सजा के साथ ही 10 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.