अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में लगी आग, जलकर राख
सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। नकुड़ के पदम नगली रोड स्थित दुकान पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर से वैन में गैस रिफलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते वैन धू धू कर जल गई। आग से वैन में रखा हजारों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद दुकानदार दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर जांच की। मोहल्ला बंजारान निवासी हफीज वैन से गांवों में चिप्स, टॉफी, कुरकुरे और अन्य परचून का सामान सप्लाई करता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे हफीज अपनी वैन में गैस भरवाने पदम नगली रोड स्थित एक दुकान पर पहुंचा था। दुकानदार ने घरेलू सिलेंडर से रिफिलिंग शुरू कर दी। इस दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी वैन को चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.