अवैध गैस चोरी के कारोबार का हुआ भंडाफोड
जौनपुर, अप्रैल 24 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामनगर भड़सरा गांव के एक बगीचे में गुरुवार की शाम को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध गैस चोरी करने वाले कारोबार को पकड़ा। दो लोगों को पकड़ कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने दो पिकअप वाहनों पर लदे 50 घरेलू गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद किए हैं।जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष विक्रम सिंह को सूचना मिली कि रामनगर भड़सरा स्थित स्वर्गीय चंद्रेश सिंह के आम के बाग में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, योगेंद्र यादव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार की टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की । टीम के पहुंचते ही बाग में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.