जौनपुर, अप्रैल 24 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामनगर भड़सरा गांव के एक बगीचे में बुधवार की शाम को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी कर गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। मौके से दो आरोपी पकड़े गए और 50 गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, बाकी जांच के बाद और नाम बढ़ा जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को सूचना मिली कि रामनगर भड़सरा स्थित स्व. चंद्रेश सिंह के आम के बाग में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग की जा रही है। डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक सिरकोनी अर्चना सिंह, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी, योगेंद्र यादव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार की टीम बनाकर छापेमारी कराई। यह भी पढ़ें- अवैध गैस चोरी के कारोबार का हुआ भंडाफोड टीम के पहुंचते ही बाग में अफरा-तफरी मच गई और कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.