अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा। डीएम नितिन गौड़ ने गेहूं खरीद व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि अवैध रूप से गेहूं का भंडारण करने वाले आढ़तियों के खिलाफ तुरंत छापामारी की जाए। सीमा चेक पोस्टों पर निगरानी बढ़ाई जाए। कोई भी ट्रक, टेंपो या अन्य वाहन बिना आर-6 अथवा गेट पास गेहूं लेकर न जा सके। आटा मिल, राइस मिल व संदिग्ध गोदामों की विशेष जांच की जाए जहां अवैध गेहूं रखे जाने की आशंका है। स्पष्ट कहा है कि सभी के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए। प्रवर्तन कार्यवाही में किसी भी प्रकार की चयनात्मकता न बरती जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.