नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल। अयारपाटा के सभासद मनोज साह जगाती ने मल्लीताल कोतवाली में ज्ञापन सौंपकर अवैध गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बिना सत्यापन के कार्यरत कर्मचारियों और सड़क पर अवैध पार्किंग से होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। सभासद ने संचालक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...