मुंगेर, अप्रैल 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना पुलिस ने अवैध गिट्टी लदे एक हाइवा वाहन को जब्त कर उसके चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सोमवार को संग्रामपुर की ओर से तारापुर आ रही हाइवा वाहन को तारापुर बाजार के समीप रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखते ही चालक और उपचालक वाहन खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक से वाहन में लदी गिट्टी के वैध कागजात मांगे गए, परंतु वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गिरफ्तार चालक की पहचान बांका जिले के जयपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बालुकुरा गांव निवासी हीरा कुमार के रूप में हुई है, जबकि उपचालक बेलहर थाना क्षेत्र के गोगाचक गांव का राकेश सिंह है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.