अवैध गिट्टी लदे तीन ट्रकों पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देवघर, जुलाई 19 -- अनुमंडल के बुढ़ई बाजार के समीप खनन विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार की ओर जा रहे गिट्टी लदे तीन ट्रकों को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान विभागीय पदाधिकारियों ने चालकों से गिट्टी परिवहन से संबंधित वैध चालान और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन चालक कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। दस्तावेजों के अभाव में खनन विभाग ने तीनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए बुढ़ई थाना के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान चालक और उपचालक ट्रकों को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। जब्त ट्रकों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फरार चालक और उपचालकों की पहचान कर आगे की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.