पाकुड़, मार्च 10 -- प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे अवैध खनन और परिचालन के खिलाफ जिला खनन विभाग और नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को संयुक्त छापेमारी के दौरान धनुष पूजा के समीप से अवैध रूप से गिट्टी लदा एक हाईवा पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार, जिला खनन पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि धनुष पूजा मुख्य सड़क के रास्ते अवैध रूप से गिट्टी का परिचालन किया जा रहा है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन पदाधिकारी एवं नगर थाना पुलिस की टीम ने जाल बिछाया। इसी दौरान गिट्टी लदे एक हाईवा को रोककर जब कागजात की मांग की गई तो चालक कोई भी चालान पेश नहीं कर सका। जब्त किए गए हाईवा को नगर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में हाईवा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.