गिरडीह, अप्रैल 2 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां सतगावां पथ पर अवैध खनन और परिचालन के खिलाफ गावां सीओ अभिषेक कुमार ने कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात को छापेमारी के दौरान गावां पटना पुल के समीप से अवैध रूप से गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार सीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि गावां मुख्य सड़क के रास्ते अवैध रूप से गिट्टी का परिचालन किया जा रहा है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ अभिषेक कुमार ने गिट्टी लदे एक ट्रक को रोककर जब कागजात की मांग की तो चालक कोई भी चालान पेश नहीं कर सका। जब्त किए गए ट्रक को गावां थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में सीओ अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन पर गावां थाना में कांड संख्या 26/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में ट्रक के चालक और मालिक दोनों को आरोपी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.