सोनभद्र, फरवरी 23 -- हाथीनाला। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीनाला पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जबकि वाहन को सीज कर दिया गया। सोमवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार व खनन निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम हाथीनाला तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वाहन को रोककर जांच की गई तो उसमें बिना वैध प्रपत्र के गिट्टी का परिवहन पाया गया। इस मामले में थाना हाथीनाला में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चालक रमाशंकर पनिका, खलासी नन्दलाल गोंड़ व मुंशी धर्मेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.