अवैध गिट्टी परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त
कटिहार, मई 14 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए चार गिट्टी लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। सभी वाहनों को अमदाबाद थाना में जमा कराया गया है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के नक्कटी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के जरिए अवैध रूप से गिट्टी लोड कर खट्टी भवानीपुर पंचायत, मोहन कुप्पी, मुलीराम टोला होते हुए अमदाबाद थाना के सामने से परिवहन किया जाता है। शिकायतों के आधार पर खनन विभाग ने जांच अभियान चलाया। बुधवार को मुलीराम टोला के समीप खनन पदाधिकारी ने चार ट्रैक्टरों को रोककर आवश्यक कागजात और चालान की जांच की। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर अमदाबाद थाना लाया गया। खनन विभाग के अधिकारी ने प्रत्येक गिट्टी लदे ट्रैक्टर पर लगभग एक ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.