चाईबासा, अप्रैल 21 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को एक बड़ी सफलता मिली है। नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया पुलिस ने अवैध रूप से गिट्टी-चिप्स का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा है। सभी ट्रैक्टर थाना में रखे गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बिना वैध कागजात के गिट्टी-चिप्स ढो रहे ट्रैक्टरों को रोका गया। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। विभागीय निर्देश के बाद संबंधित वाहन मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...