गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी पुलिस ने अवैध गांजा लेकर जा रहे ननकागढ़ी निवासी 19 वर्षीय साकिब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। वहीं, उसका साथी प्रधानपुरम निवासी सोनू यादव फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...