सुल्तानपुर, अप्रैल 15 -- सुलतानपुर। पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में उड़ीसा से लखनऊ ले जाई जा रही अवैध गांजा लदी ट्रक को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी है। पुलिस ने माल बरामदगी के आधार पर बंधुआ कला थाने में मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया।अभी अवैध गांजे की सप्लाई चेन के सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पायी है। मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी, एसओजी सुलतानपुर प्रभारी शिवानंद यादव,थानाध्यक्ष कुड़वार तरुण पटेल,थानाध्यक्ष बंधुआ कला प्रमोद कुमार की टीम ने वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर असरोगा टोल प्लाजा के आगे रवनिया पूरब गांव के पास ट्रक की चेकिंग की तो उसमें कुछ मात्रा में चूना व 50 बोरी में कुल 15 कुंतल 20 किग्रा अवैध गांजा मिला।जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बतायी जा रही है।पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.