मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से दो किलो 100 ग्राम गांजा, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने चैकिंग के दौरान तस्कर सुहैल उर्फ गुड्डू निवासी गांव खेमपुर थिथौला थाना मंगलौर व सरफराज निवासी मोहल्ला किदवईनगर थाना खालापार को काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार सरफराज पर एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने काली नदी पुल छपार रोड आरोपी एजाज निवासी गांव खामपुर थाना छपार को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- लावारिस बाइक से सात किलो गांजा बरामद गिरफ्तार आरोपी से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस न...