अवैध गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 3 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। अपराध शाखा पालम विहार ने गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी 30 वर्षीय राणा प्रताप सिंह को दिल्ली-जयपुर रोड केएमपी फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से भोजपुर, बिहार का रहने वाला है। 27 जून को पुलिस ने विपुल देबनाथ नामक व्यक्ति को आठ किलो 236 ग्राम अवैध गांजे के साथ दबोचा था। पूछताछ में विपुल ने खुलासा किया था कि उसे यह गांजा गुरुग्राम में सप्लाई करने के लिए किसी और ने दिया था। सघन जांच के बाद पुलिस ने गांजे के मुख्य सप्लायर राणा प्रताप को भी धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने मोटी कमाई और मुनाफे के चक्कर में विपुल को गांजे की यह खेप उपलब्ध कराई थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.